सामान उतारते समय खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला समेत दो की मौत

--Advertisement--

सामान उतारते समय खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला समेत दो की मौत

शिमला – रजनीश ठाकुर

अप्पर शिमला के जुब्बल से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत झगटान में कोठु संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर (HP 75-0250) हादसे का शिकार हो गई। इसमें महिला और चालक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शाम के समय पेश आया। बोलेरो कैंपर में महिला सहित कुल तीन लोग सवार थे। कोठु संपर्क मार्ग पर चालक ने बोलेरो कैम्पर को रोका और इसमें रखी सीमेंट की बोरियां उतारने लगे। इसी दौरान बोलेरो कैम्पर अनियंत्रित हुई और आगे गहरी खाई में जा गिरी।

महिला व चालक भी बोलेरो कैम्पर के साथ खाई में गिर गए। हादसे में दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान दिनेश कुमार(35) पुत्र गिरजानंद गांव झगटान तथा घामती देवी(52) पत्नी ध्यान सिंह गांव झगटान के रूप में हुई है। हादसे में कपिल पुत्र साधु राम निवासी कोठू गंभीर रूप से घायल हुआ है।

डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी के बोल

डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने बताया कि सामान उतारते समय हादसा हुआ है और इसमें दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस बीच प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों व घायल को फौरी राहत प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...