छत से गिरकर महिला की मौत, पुलिस को नहीं दी जानकारी, मायका पक्ष ने दर्ज करवाया मामला

--Advertisement--

छत से गिरकर महिला की मौत, पुलिस को नहीं दी जानकारी, मायका पक्ष ने दर्ज करवाया मामला

मंडी, 15 अप्रैल – अजय सूर्या

बल्ह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुटकर में 30 वर्षीय महिला की छत से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। जब मृतका के मायका पक्ष वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अंतिम संस्कार से पहले पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे गुटकर निवासी 30 वर्षीय मीनाक्षी पत्नी प्रिंस की तीसरी मंजिल की छत से गिरने से कारण मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। मृतका का मायका करसोग में है।

जब मायका पक्ष वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अंतिम संस्कार से पहले कानूनी कार्रवाई करवाना उचित समझा। इस संदर्भ में बल्ह थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतका की तीन साल की बेटी है और चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। मृतका का पति दुकानदारी करता है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हादसा किन कारणों से हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...