16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला में 16 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपित भी 16 वर्षीय नाबालिग है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता और आरोपित दोनों स्कूल में पढ़ाई करते हैं।

न्यू शिमला पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया कि एक नाबालिग लड़के ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।

आरोपित युवक न्यू शिमला थाना क्षेत्र के तहत एक कस्बे के रहने वाला है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।

बहरहाल, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर शिमला पुलिस द्वारा आरोपित के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...