बीच सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों का कटा चालान, वीडियो वायरल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में एक वाहन चालक को स्टंट बाजी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए चालक का चालान काटा है।

स्टंट बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने चालक की पहचान की और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 2500 रूपए का चालान काटा।

स्पीति पुलिस ने बताया कि यदि कोई वाहन चालक लगातार यातायात नियमों की अवहेलना करता है तो वह इस तरह की गतिविधियों में पाया जाएगा और उसे बाउंड कर लिया जाएगा।

जिला पुलिस द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सड़कों पर खतरनाक स्टंट करना जोखिम भरा साबित हो सकता है। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और यातायात नियमों का पूरी लगन से पालन करें। सड़कों पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...