पहाड़ी से टकराई हमीरपुर से वृंदावन जा रही बस, चालक सहित 15 यात्री घायल

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर से वृंदावन जा रही हमीरपुर डिपो की बस (HP 678095) गत रात्रि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में सवार 50 सवारियों में से चालक सहित 15 यात्री घायल हो गए है।

हादसे में घायलों को रात को ही भोटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार हमीरपुर डिपो की बस हमीरपुर से वृंदावन जा रही थी। बस देर रात हमीरपुर बस स्टैंड से रवाना हुई थी।

भोटा से आगे टीयाले दे घट के समीप बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। बस में करीब 50 सवारियां सवार थी। बस जैसे ही पहाड़ी से टकराई सवारियों में चीख पुकार मच गई।

हादसे में 10 से 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। वही, चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...