हिमाचल के कुल्लू में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौके पर मौत

--Advertisement--

कुल्लू, 12 अप्रैल – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन हो रहे हादसों से कई लोग काल का ग्रास बन चुके है। ताजा घटनाक्रम  में कुल्लू जिला पेश आये एक सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम खाई से शवों को निकालने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आनी उपमंडल में राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला के समीप एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार में 4 लोग सवार थे। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने में जुट गई।  मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्म चन्द, सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम, संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल निवासी खनेरी आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। फ़िलहाल अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...