BREAKING बड़ा हादसा: निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 6 बच्चों की मौत, कई घायल

--Advertisement--

ईद के दिन दर्दनाक हादसा, महेंद्रगढ़ में बच्चों को ले जा रही बस पलटी, हादसे में 6 बच्चों की मौत की खबर, कई घायल

हरियाणा – हिमखबर डेस्क

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा महेंद्रगढ़ के उन्हानी गांव में हुआ, जहां बच्चों को स्कूल ले जा रही पलट गई। इस हादसे में 6 बच्चों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं कई बच्चे घायल बताए जा रहे है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाया। हादसे कैसे हुआ उसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 40 बच्चे सवार थे।

जानकारी के अनुसार, ईद की सरकारी छुट्टी के बावजूद महेंद्रगढ़ के जीएल पब्लिक स्कूल आज खुला था। बच्चे स्कूल बस में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जैसे ही बस उन्हानी गांव पहुंची तो पलट गई। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 6 बच्चों की मौत की खबर है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बच्चों के माता पिता भी घटना स्थल पर पहुंचे । फिलहाल घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उपचार प्राथमिकता है और उसके बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी।

सामने आया हादसे का वीडियो

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में बच्चे खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं लोग इन बच्चों को उठाकर इलाज के अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ड्राइवर पर लगे ये आरोप

पुलिस का कहना है कि महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GLP स्कूल की बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की माने तो बस ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। आज ईद पर सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां है। उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल ने छुट्टी नहीं की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...