HRTC चालक से मारपीट करने वाला 11 साल बाद गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन, 10 अप्रैल – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के चालक से मारपीट करने वाला उदघोषित अपराधी 11 साल बाद खाकी के शिकंजे में आया है।

जानकारी अनुसार 11 जून 2013 को निगम के चालक सुनील कुमार निवासी ऊना ने धर्मपुर थाना में मामला दर्ज करवाया था। इसके मुताबिक वो सुबह एचआरटीसी की बस को लेकर अमृतसर से शिमला जा रहा था। सनावरा के समीप बस से आगे चल रही इनोवा ने साइड नहीं दी।

जिसके चलते इनोवा को बस के आगे खड़ा कर दिया गया। इसमें मौजूद युवकों गुरविंदर सिंह, गुरचंट सिंह व फतेह कर्म सिंह ने चालक से मारपिटाई शुरू कर दी। वर्दी को भी फाड़ दिया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 353, 332, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था। न्यायालय में सुनवाई के दौरान हरियाणा के हिसार के सैक्टर 15ए का रहने वाला गुरविंदर सिंह पुत्र कुलबीर सिंह पेश नहीं हुआ। लिहाजा, कसौली की अदालत ने 4 अगस्त 2022 को उसे भगौड़ा घोषित किया है।

बता दें कि सोलन पुलिस ने नशा तस्करों, चोरों, भगौड़ों व उदघोषित अपराधियों के खिलाफ सख्त मुहिम छेड़ी हुई है। इसी क्रम में गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गुरविंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा-174 ए व 229ए के अंतर्गत भी मामला दर्ज किया है। उधर, अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...