इस्तीफा स्वीकार न होने पर निर्दलीय विधायक पहुंचे हाईकोर्ट

--Advertisement--

शिमला, 10 अप्रैल – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश एम. रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली बेंच में तीन निर्दलीय विधायकों की याचिका पर आज सुनवाई हुई। याचिका सुनते हुए मुख्य न्यायाधीश ने विधानसभा सचिवालय को नोटिस जारी किया है और इस नोटिस का जवाब 24 अप्रैल तक दायर करने के लिए कहा गया है।

तीन निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, कृष्ण लाल ठाकुर और आशीष शर्मा ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विधान सभा अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा स्वीकार न होने पर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और 22 मार्च से इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है।

विधायकों का कहना है कि बिना किसी दबाव के उन्होंने इस्तीफा दिया है। तीनों निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को इस्तीफा दिया था और 30 मार्च को विधानसभा परिसर के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन भी किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...