चुनाव में दारू का खेल, ज्वाली में पकड़ी 15 पेटियां

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

लोकसभा चुनावों के बीच अवैध शराब का धंधा जोर पकडऩे लगा है। इसी कड़ी में पुलिस ने ज्वाली के कैहरियां में एक गाड़ी से शराब की 15 अवैध पेटियां पकड़ी हैं। इनमें 10 पेटी बीयर और पांच पेटी व्हिस्की है।

बताया जा रहा है कि गाड़ी नगरोटा सूरियां से ज्वाली की तरफ आ रही थी और पुलिस को अवैध शराब की सूचना मिली थी, जिसके चलते पुलिस ने कैहरियां चौक में नाका लगाया और जब गाड़ी कैहरियां पहुंची तो तलाशी पर शराब का अवैध जखीरा बरामद हुआ।

पुलिस ने गाड़ी चालक देव राज निवासी धनेटी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब व गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...