पुलिसकर्मी को कुचलकर भागा कार चालक, दबोचने पर कब्जे से चरस बरामद

--Advertisement--

पुलिसकर्मी को कुचलकर भागा कार चालक, दबोचने पर कब्जे से चरस बरामद

मंडी – अजय सूर्या

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन हाईवे पर सुंदरनगर में कार को जांच के लिए रोकने का इशारा करने पर चालक एक पुलिसकर्मी को कुचलने के बाद मौका से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 260 ग्राम चरस बरामद की गई। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह हाईवे पर पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने कुल्लू की ओर से आई कार (HP55C-2049) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक मौका पर रुका नहीं, जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस दल को कुचलने का प्रयास किया।

इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी को बच गए, लेकिन एक पुलिसकर्मी कार की चपेट में आ गया और टक्कर में घायल हो गया। इस घटना के बाद कार चालक मौका से फरार होने लगा और पुलिस जीप और डिवाइडर को टक्कर मारते हुए वहां से निकल गया। लेकिन इसी दौरान उसकी कार का टायर पंचर हो गया।

पुलिस ने पीछा करते हुए उसे करीब 200 मीटर आगे पकड़ लिया। जब आरोपी के कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 260 ग्राम चरस बरामद की गई।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया आरोपी की शिनाख्त 25 वर्षीय ऋत्विक ठाकुर पुत्र अजय वर्मा निवासी नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...