अर्की में बिजली विभाग का सेवानिवृत कर्मी गिरफ्तार, पड़ोसी की मौत के बाद से था फरार

--Advertisement--

सोलन, 09 अप्रैल – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना अर्की टीम द्वारा फरार आरोपी जीत राम (60) पुत्र अच्छरु राम निवासी गांव सुझाइला तहसील अर्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभियोग के अन्वेषण के दौरान फरार हो गया था।

बाद में उसने माननीय न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्ज़ी की, जिस पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट सबमिट करने पर माननीय न्यायालय ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

आरोपी जीत राम बिजली विभाग से गत वर्ष ही सेवानिवृत हुआ है। जांच के दौरान पाया गया कि 22 मार्च 2024 को आरोपी ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए घर से फुल वोल्टेज बिजली की तार लगाकर खेतों में करंट लगाया था, जिसकी चपेट में आने से पड़ोसी वीरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी जीत राम को मंगलवार को माननीय अदालत में पेश किया गया, फ़िलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...