ससुराल से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा, रास्ते में ऐसे मिली खौफनाक मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक व्य​क्ति की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवी सरण (43) पुत्र भागी राम निवासी महालियत किलाड़ के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार देवी सरण ​बुधवार को अपने ससुराल लुज से वापस अपने घर महालियत आ रहा था। जैसे ही धरवास पुल के समीप पहुंचा तो वहां पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वीरवार सुबह जब बीआरओ के कर्मचारियों ने व्य​क्ति काे लहूलुहान हालत में देखा तो इसकी सूचना पुलिस थाना पांगी को दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किलाड़ पहुंचाया।

उधर, पुलिस थाना पांगी में तैनात एसआई सु​शील ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...