घुमारवीं बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, भाई ने की शिनाख्त

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं बाजार में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। लोगों ने शव को देखा तो भीड़ जुट गई। लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय कुलविंदर धीमान गांव बाड़ी मझेड़वां, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घुमारवीं बाजार में गांधी चौक के पास बनी दुकानों के पीछे कुछ लोगों ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। लोगों द्वारा युवक को जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखाई दी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

उधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी था, जिस पर पुलिस थाना घुमारवीं में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के घर वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद युवक का भाई मौके पर पहुंचा, जिसने शव की शिनाख्त की।

युवक के भाई ने पुलिस को बताया कि कुलविंदर डेढ़ साल से घर नहीं आ रहा था। भाई ने उसकी मौत पर किसी भी तरह का शक नहीं जताया है। पुलिस ने भाई का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह के बोल

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लोगों ने फोन द्वारा पुलिस को सूचना दी कि बाजार में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पता चला है कि युवक नशे का आदी था, जिस पर पहले ही पुलिस थाना घुमारवीं में मुकदमा दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...