कंगना को बाहरी बताने वाले खुद कहां से लाए थे राज्यसभा का प्रत्याशी : जयराम

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने मायानगरी में जो नाम कमाया है और बुलंदियों पर पहुंची है वह कोई आसान काम नहीं है।

ऐसा कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। इसलिए यदि किसी ने किसी क्षेत्र विशेष में अपनी पहचान बनाई है तो उसका सम्मान करना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह को सोच समझकर बोलने की जरूरत है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में किसी भी तरह के ऑपरेशन लोटस की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस के नेता अपनी सरकार और पार्टी से दुखी होकर खुद ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश में हालात यह हो चुके हैं कि प्रदेशाध्यक्ष और मंडी की सांसद चुनाव लड़ने से इनकार कर रही है क्योंकि न तो नेताओं के काम हो रहे हैं और न ही विधायकों के। इसलिए आने वाले समय में सरकार का जाना तय है और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...