बीबीए से प्रीति संचित व बीसीए में आकांक्षा नंदन चुने गए मिस-मिस्टर फेयरवेल

--Advertisement--

द्रोणाचार्य कॉलेज में बीबीए,बीसीए,पीजीडीसीए के अंतिम वर्ष के बच्चों को दी फेयरवेल।

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीबीए बीसीए के तृतीय वर्ष और पीजीडीसीए के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी एडीआईओएस-2024 का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छात्रों द्वारा मुख्यतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं दीप प्रज्वालन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

छात्र – छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर अपने गायन एवं नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र – छात्राओ ने भारतीय व पश्चिम परिधानों में मॉडलिंग कर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही कई गतिविधियां करवाई गई। वहीं सहायक आचार्य अभिषेक शर्मा, भावना शर्मा, रितिका मिन्हास ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।

वहीं बीबीए विभाग से मिस्टर फेयरवेल संचित व मिस फेयरवेल प्रीति, मिस पर्सनालिटी साक्षी ठाकुर को चुना गया। वहीं बीबीए ब पीजिडीसीए विभाग से मिस्टर फेयरवेल नंदन व मिस फेयरवेल आकांक्षा एवं मिस्टर पर्सनालिटी अक्षित मिस पर्सनालिटी तनीषा, रितिष मिस्टर पर्सनालिटी को चुना गया।

वहीं मुख्यतिथि डॉ प्रवीण शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाए दी तथा आगामी भविष्य के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा, विभागाध्यक्ष बीबीए मुकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष बीसीए राजेश राणा, शरद वर्मा, शिल्पा शर्मा, गुलविंद्र सिंह, कुसुम पठानिया, वितिका महाजन सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...