जिला में 11 मई को आयोजित होगी लोक अदालत

--Advertisement--

धर्मशाला, 04 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला के सभी न्यायलयों में 11 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा अजय मेहता ने दी।

उन्होंने बताया की लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौतों के आधार पर किया जायेगा । इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक  बाउंस मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में क्लेम, घरेलू हिंसा विवाद व वैवाहिक विवाद आदि के मामलों का भी निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय एवं धन की बचत होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...