शहर के बीचोंबीच आग का तांडव, एक झुलसा

--Advertisement--

शहर के बीचोंबीच आग का तांडव, एक झुलसा

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के बीचोंबीच चरपट मोहल्ला में आज अचानक गैस सिलेंडर के आग पकडऩे से एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की इस घटना में दो गीजर, गैस चूल्हा और कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया।

इस दौरान बीच बचाव करते हुए मकान मालिक को भी झुलसने से घाव आए है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कमरे में लगी बेकाबू आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने के बाद ही मोहल्लावासियों ने राहत की सांस ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...