हिमाचल लोकसभा चुनावों के बीच चरस और कैश का खेल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

शहर के माई का बाग मोहल्ले में पुलिस ने एक मकान में रेड के दौरान 5 किलो 856 ग्राम चरस के साथ दो सगे भाइयों सहित चार व्यक्तियों को दबोचा है। इस मामले में पुलिस ने कुल 3,75,100 रुपए नकदी भी बरामद की है। पुलिस थाना सदर चंबा में आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस दल ने चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। पुलिस दल ने जब वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की, तो वे घबरा गए। संदेह के आधार पर जो पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनसे 2,40,000 रूपए बरामद हुए।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चरस की खरीद-फरोख्त से संबंधित जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला की अगुवाई में गुरुवार अल सुबह चम्बा शहर के मोहल्ला माई का बाग में दबिश देकर एक घर में छापामारी की। पुलिस को इस कार्रवाई में 5 किलो 856 ग्राम चरस बरामद हुई। साथ ही पुलिस को कैश भी बरामद हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...