सरकारी कर्मी कर रहे चिट्टे का नशा, JOA-IT गिरफ्तार, जेबीटी फरार, दोनों ने सुकेती में लगा दी थी छलांग

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश पंजाब की राह पर है. यहां पर चिट्टे के सेवन और तस्करी के मामले बड़े पैमाने पर सामने आ रहे हैं. ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है. यहां पर अलग अलग मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो सरकारी कर्मचारी भी तस्करी करते हुए पकड़े गए हैं. हालांकि, एक आरोपी फरार है, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है.

दरअसल, नशे के खिलाफ मंडी पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है. इसी कड़ी में बीते मंगलवार और बुधवार को मंडी पुलिस ने थाना सदर व औट के तहत नाकाबंदी कर एनडीपीएस एक्ट के तहत चार केस दर्ज करके पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

जबकि मंगवाई के पास चिट्टे की खेप लेकर आ रहे दो युवाओं ने सुकेती खड्ड की तरफ 40 फुट नीचे ढांक में छलांग लगा दी. एक आरोपी को दबोच लिया है, जिसका जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है. जबकि दूसरे फरार आरोपी की दिनभर एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तलाशा, लेकिन सुराग नहीं लगा. कुल चार मामलों में पुलिस ने कुल 886 ग्राम चरस, कुल 56.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम ने मंगलवार रात मंडी के पुलघराट के पास नाकाबंदी के दौरान राहुल निवासी गांव और डाकघर तल्याहड़ तहसील सदर और ऋषिराज निवासी गांव व डाकघर गुटकर तहसील बल्ह जिला मंडी से 12.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है.

राहुल बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट है, जबकि ऋषि जेबीटी है. इस दौरान दोनों आरोपी अचानक पुलिस को चकमा देकर मौका से भाग गए और सुकेती खड्ड की तरफ ढांक से करीब 30-40 फीट नीचे छलांग लगा दी. पुलिस ने खड्ड के दोनों साइड से घेरा डालकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, जिनमें से एक आरोपी राहुल को पुलिस टीम ने पकड़ लिया था.

सुकेती में छलांग लगाने से आरोपी राहुल को चोटें आई हैं, जिसका उपचार जोनल अस्पताल मे करवाया जा रहा है. दूसरा आरोपी जेबीटी ऋषिराज अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला. जिसकी तलाश सुकेती खड्ड व आसपास के ईलाका मे की गई, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई भी सुराग नही लग पाया है.

रात को पुलिस के टॉर्च लगाने पर फरार आरोपी पानी के अंदर घुस गया था. सुकेती खड्ड के खड़े पानी में डूब जाने की संभावना को देखते हुए बुधवार सुबह से दोपहर तक एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. लेकिन आरोपी के भाई तथा मित्रों ने बताया है कि वह अच्छा तैराक है और ऐसे में डूबने की संभावना कम है. दोनों आरोपी चिट्टे के आदी हैं और नशा निवारण केंद्र में भी दाखिल रहे हैं.

वहीं, पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान राकेश कुमार निवासी गांम जंदरोग डा. गवाली तहसील पधर जिला मंडी, दीपक कुमार निवासी डलाह तहसील पधर जिला मंडी से 11.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया है. आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है.

इसके अलावा पुलिस थाना सदर मंडी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान विनायक निवासी मौहल्ला चौगान डाकघर व तहसील चंबा व हरीश कुमार निवासी गांव व डाकघर शिकावरी तहसील थुनाग जिला मंडी से 32.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है. इन्हें भी तीन दिन के पुलिस रिमांड मिला है.

एएसपी सागर चंद्र के बोल

उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि नशे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। फरार आरोपियों को दबोचने के लिए भी टीमें सक्रिय हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...