अणु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 8-9 को

--Advertisement--

हमीरपुर 03 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

जिला मुख्यालय के निकट अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, जूडो और कुश्ती के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के ट्रायल 8-9 अप्रैल को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में लिए जाएंगे।

नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहायक निदेशक मनोज अवती ने बताया कि इन ट्रायल्स में 21 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल्स के लिए इन्हें 8 अप्रैल को सुबह 8 बजे अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में रिपोर्ट करनी होगी।

खिलाड़ी अपने साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेलों में उपलब्धियों के दस्तावेज और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं सेल्फ अटैस्टड प्रतियां तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। चयनित खिलाड़ियों को नॉन रेजिडेंशियल के आधार पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यानि इन्हें हॉस्टल सुविधा नहीं मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए अंकुर ठाकुर के मोबाइल नंबर 98172-93331 और विपन कुमार के मोबाइल नंबर 98576-96712 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धुम्मू शाह मेले में पारंपरिक दंगल का शुभारंभ, एसपी अशोक रत्न ने की पूजा-अर्चना

धर्मशाला, 09 अप्रैल - हिमखबर डेस्क ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले...

सीबीएसई स्कूलों में अध्यापकों के 808 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सीबीएसई...

17 अप्रैल को 70 पदों पर भर्ती: सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी...

हिमगिरि कंपनी में नौकरी का मौका: 22 पदों के लिए 18 अप्रैल को साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क जाहू क्षेत्र की कंपनी हिमगिरि मल्टी लेवल मैजिक...