बीडीसी सदस्य ने पंचायत प्रधान पर लगाए सरकारी सीमेंट में धांधली के आरोप, BDO को शिकायत

--Advertisement--

बीडीसी सदस्य ने पंचायत प्रधान पर लगाए सरकारी सीमेंट में धांधली के आरोप, BDO को शिकायत

मंडी/सुंदरनगर, 03 अप्रैल – अजय सूर्या

विकास खंड धनोटू के अंतर्गत ग्राम पंचायत भ्यारटा की प्रधान पर ढाबन वार्ड के पंचायत समिति सदस्य सुधीर सेन ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने विकास खंड अधिकारी को शिकायत सौंप कर जांच की मांग उठाई है। उन्होंने पंचायत प्रधान पर सीमेंट चोरी व गलत जिओ टैगिंग करने के आरोप लगाए है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंचायत प्रधान सरकारी सीमेंट बेच रही है जो पंचायत के विकास कार्यो के लिए सरकार ने उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा उनकी जिओ टैग भी पूरी तरह से गलत है। काम के बजट कहीं और के लिए आते हैं और काम कहीं और कर दिया गया है। ऊपर से उसके जिओ टैग भी गलत किए गए है।

बीडीसी सदस्य सुधीर सेन के बोल

ढाबन वार्ड के बीडीसी सदस्य सुधीर सेन ने कहा कि भ्यारटा पंचायत में पंचायत प्रधान की सीमेंट चोरी, गलत जिओ टैगिंग और गलत बीपीएल चयन की शिकायत खंड विकास अधिकारी को दी गई है।

पंचायत प्रधान प्रिया जायसवाल के बोल

वहीं, भयारटा पंचायत प्रधान प्रिया जायसवाल ने कहा कि पंचायत में बिल्कुल निष्पक्षता से काम किया है। मेरे ऊपर जो भी आरोप लगे है वे सभी मुझे व्यक्तिगत तौर पर टारगेट करने के लिए लगाए है। सभी आरोप निराधार है।

विवेक चौहान के बोल

उधर, विकास खंड अधिकारी धनोटू का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे विवेक चौहान ने कहा कि मेरे पास धनोटू विकासखंड का अतिरिक्त कार्यभार है। शिकायत मिली है मगर शिकायत स्पष्ट नहीं है। शिकायतकर्ता को कार्यालय बुलाकर बात की जाएगी। वैसे भी अभी आचार संहिता लगी है जो भी जांच योग्य नियम होंगे उन पर अमल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...