जहर से मरे थे 3 तेंदुए, बछड़े को बनाया था शिकार

--Advertisement--

जहर से मरे थे 3 तेंदुए, बछड़े को बनाया था शिकार

शिमला – रजनीश ठाकुर

शिमला के रामपुर में तीन तेंदुओं और और एक गाय के बछड़े की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। कीटनाशक से मौत की पुष्टि के बाद वन विभाग के रेंज ऑफिसर ने रामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गाय के बछड़े ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। उसके बाद तीन तेंदुओं ने गाय के बछड़े का खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से तीन तेंदुओं सहित गाय के बछड़े की मौत हुई है। गौर हो कि बीते 08 मार्च को शिमला जिला के रामपुर की डंसा पंचायत में तीन तेंदुए मृत मिले थे। तब एक तेंदुआ तड़पते हुए देखा गया था।

ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने तीनों मृत तेंदुए और मृत गाय के बछड़े का पोस्टमॉर्टम करावाया था, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई है। इसमें ऑर्गेनोफॉस्फोरस नामक कीटनाशक से इनकी मौत की पुष्टि हुई है। तेंदुए और मृत बछड़ा सेब के बागीचे में मिले थे।

इनमें अढ़ाई साल की मादा तेंदुआ और आठ-आठ महीने के दो शावक थे। वन विभाग के अनुसार तीनों मृतक तेंदुए के शरीर पर किसी भी तरह का कोई घाव नहीं मिला। जिस कीटनाशक से मौत की पुष्टि हुई है, उसका पैकेट भी वन विभाग को मौके पर मिला था।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा के बोल

उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...