कंगना के पिता बोले कांग्रेस ने संकीर्ण मानसिकता व बौखलाहट के चलते डाली बेटी के खिलाफ पोस्ट

--Advertisement--

मंडी, 28 मार्च – अजय सूर्या

फिल्म अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत के पिता अमरदीप सिंह रनौत ने कहा है कि उनकी बेटी के प्रति कांग्रेस नेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता और उनकी बौखलाहट को दर्शाती है। यह बात उन्होंने मंडी में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कही।

अमरदीप सिंह रनौत ने कहा कि हिंदू धर्म में नारी की पूजा की जाती है और उसी नारीशक्ति के बल पर आज विश्व आगे बढ़ रहा है। लेकिन कांग्रेस ने उसी नारी शक्ति के खिलाफ अपनी छोटी सोच का परिचय दिया है। कांग्रेस का यह बयान किसी भी लिहाज से सहन करने योग्य नहीं है।

अमरदीप सिंह रनौत ने कहा कि उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे जिसके बाद वे समाजसेवा में आए और उस वक्त सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही होती थी जिसके वे सरकाघाट से विधायक रहे। लेकिन समय के साथ कांग्रेस ने उनका साथ छोड़ दिया। मुंबई में उनकी बेटी के घर को तोड़ा गया और कांग्रेस ने कोई साथ नहीं दिया। अब उनका परिवार भाजपा में आ गया है और भाजपा के लिए ही काम कर रहा है।

इस मौके पर अमरदीप सिंह रनौत ने उनकी बेटी कंगना रनौत को मंडी से टिकट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उनकी बेटी को सौंपी गई है वे उसका निर्वहन पूरी शिद्दत के साथ करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...