तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम बच्चों के साथ मां लापता, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

तंत्र-मंत्र के चक्कर में दो मासूम बच्चों के साथ विवाहित महिला के लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने क्षेत्र के एक तांत्रिक पर महिला और दो बच्चों के अपहरण का शक जाहिर कर पुलिस के आला अधिकारियों से सहयोग मांगा है।

स्थानीय पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई है। 10 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ 35 साल की सुमन शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद जोगिंद्रनगर से लापता हो गई। उसकी आखिरी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल फोन भी बंद है।

लापता महिला की बहन सपना ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह क्षेत्र के एक तांत्रिक के पास बच्चों के साथ कई बार आती थी। अब वह अचानक लापता हो गए हैं। पुलिस ने जोगिंद्रनगर के गुगली खड्ड के पास किराये के घर और चौंतड़ा के सुकाबाग में एक मंदिर में दबिश देकर कुछ जानकारियां भी जुटाईं।

बीते 72 घंटे के अधिक समय के बाद भी विवाहित और बच्चों का सुराग न मिलने से पति सोनू, मां उर्मिला देवी और परिवार के सदस्य चिंतित हैं। परिजनों ने सुकाबाग के समीप एक तांत्रिक पर महिला और बच्चों के अगवा करने का आरोप लगाया है।

डीएसपी पधर दिनेश कुमार के बोल

डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमों ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र के कुछ संभावित स्थानों में दबिश देकर जानकारी जुटाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...