चम्बा जिस घर में काम करती थी बेटी, ढूंढने में वहां से नहीं मिला सहयोग, डीसी ने दिए जांच के आदेश

--Advertisement--

पिता ने बेटी की तलाश की जिला प्रशासन से लगाई गुहार, डीसी ने दिए जांच के आदेश

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिस घर में बेटी करती थी काम उस घर में रहने वाले लोगों की तरफ से भी उसे तलाश करने में कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा है। इसलिए लापता लड़की के पिता ने उस परिवार से उनकी बेटी के बारे में पूछताछ करने की अपील की है।

देवराज निवासी कीड़ी ने बताया कि कुछ दिन पहले सरोल में एक लड़की के रावी नदी में गिरने की सूचना उन्हें मिली। इसी दिन उनकी बेटी भी उस घर से लापता हो गई। जहां पर काम करती थी, जब उन्होंने अपनी बेटी को उस घर में जाकर तलाश किया तो वहां उन्हें बेटी नहीं मिली।

ऐसे में घर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। इसमें रात को उनकी बेटी घर के अंदर सामान लेकर जा रही है। अगली सुबह वह घर से भागती नजर आ रही है। उसके बाद वह घर पर भी नहीं लौटी।

ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में गहनता से जांच की जाए। साथ ही उनकी लड़की को तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया जाए। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मामले की जांच करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...