नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाई की 28 हजार से अधिक गोलियां बरामद

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बद्दी पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत नालागढ़ के दभोटा में पुलिस ने एक गाड़ी से नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाई की बड़ी खेप पकड़ी है।

ये 28 हजार 140 गोलियां नालागढ़ को लाई जा रही थीं और यहां पर बेची जानी थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गोलियों सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार एस.पी. बद्दी इल्मा अफरोज द्वारा नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत डी.एस.पी. नालागढ़ फिरोज खान की अगुवाई में टीम गुप्त सूचना के आधार पर इस व्यक्ति को पकड़ने के लिए कई दिनों से लगी थी और सोमवार शाम को दभोटा में पुलिस ने नाके के दौरान गाड़ी को चैक किया और गाड़ी के बॉनट में छिपाकर लाई जा रही गोलियां बरामद कीं।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है और 28140 गोलियां, गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि यह गोलियां कहां से लाई गई थीं और कहां-कहां से सप्लाई की जानी थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...