ठारू पंचायत के लिए बहुत बड़ी सौगात देकर विधायक ने जीत लिया सबका दिल

--Advertisement--

ललेटा ठारू टुंडु की सड़क बनने की खुशी पर उप प्रधान सुरिन्दर ठाकुर सहित स्थानीय जनता ने केवल सिंह पठानिया का मुंह मीठा करवा कर तहदिल से किया धन्यवाद।

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की ठारू पंचायत की समस्त जनता, कांग्रेस कार्यकर्ता एवम ठारू कांग्रेस कमेटी माननीय केवल सिंह पठानिया का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

जिन्होंने प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक बनते ही ललेटा ठारू टुंडु को सड़क की सौगात दी। सड़क बनने की खुशी पर उप प्रधान सुरिन्दर ठाकुर सहित स्थानीय जनता ने केवल सिंह पठानिया का मुंह मीठा करवा कर तहदिल से धन्यवाद किया।

केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में जहां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की नई गाथा लिख रहा है, तो वहीं वर्षों से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हुई ललेटा ठारू की जनता की सड़क निकलने पर शाहपुर क्षेत्र भी विकास की नई इबादत लिख रहा है।

सड़क बनने से क्षेत्र में जहा आवागमन की सुविधा होगी तो वहीं स्थानीय पढ़े लिखे बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा। केवल सिंह पठानिया जी ने मुख्य सचेतक बनते ही ठारू पंचायत के लिए बहुत बड़ी सौगात देकर सबका दिल जीत लिया है। आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र की तक़दीर एवम तस्वीर दोनों बदलने वाली हैं।

उप प्रधान ठारू सुरिंदर सिंह, सुलेखा देवी , सुमिंदर सिंह,कुलजीत सिंह, बीर सिंह,अमर सिंह(सन्नी टेंट हाउस) राजीव कुमार, वरयाम सिंह व समस्त पंचायत ने तहदिल से धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...