बांझपन का आयुर्वेद से होगा प्रमाणित इलाज, 6 मामलों पर स्टडी जारी

--Advertisement--

मंडी, 19 मार्च – अजय सूर्या

आयुर्वेद से अब बांझपन का प्रमाणित इलाज हो पाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक के साथ मिलकर शोध कार्य शुरू कर दिया है। संस्थान ने 6 मामलों पर स्टडी भी शुरू कर दी है।

बता दें कि आयुर्वेद से भी बांझपन का इलाज होता है लेकिन इसको लेकर वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसलिए अब इसके वैज्ञानिक प्रमाण को सिद्ध करने के लिए यह शोध किया जा रहा है।

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह के सहायक निदेशक डॉ. राजेश सण्ड ने बताया कि अप्रैल 2023 से यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ है और अभी सिर्फ 6 मामलों पर स्टडी चल रही है। यह स्टडी मेडिकल कॉलेज नेरचौक के साथ मिलकर की जा रही है।

हालांकि इस सारी स्टडी में काफी लंबा समय लगेगा क्योंकि अभी यह एक तरह से शुरूआती दौर है लेकिन जो 6 मामले अभी इनके पास हैं उन्हें इसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं जिस कारण वे आयुर्वेद के माध्यम से ट्रिटमेंट को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आयुर्वेद से बांझपन का इलाज संभव है लेकिन अब यह वैज्ञानिक रूप से यह बताना है कि यह इलाज होता है और किस तरह से होता है। एलोपैथी की अपनी पद्धति है और आयुर्वेद की अपनी पद्दति।
डॉ. राजेश ने बताया कि उनके संस्थान में प्री-क्लिनिक हाइपोथायरायडिज्म की दवाओं पर भी रिसर्च चल रही है। शुरुआती दौर में थायराइड के उपचार को लेकर दवाओं पर शोध चल रहा है और जल्द ही इस शोधपत्र को भी प्रकाशित कर दिया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...