मंडी – अजय सूर्या
नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से ग्राम पंचायत बाल्ट में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअथिति जिला युवा अधिकारी भारती मोगरा,और विशेष अतिथि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी सचिन सकलानी जी उपस्थित रहें।
जिला युवा अधिकारी भारती मोगरा ने नेहरू युवा केंद्र के बारे में जानकारी दी, और महिलाओं का मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम के विशेष अथिति सचिन सकलानी ने बताया आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। घर निर्माण से लेकर देश निर्माण तक महिलाएं अपना योगदान दें रही हैं।
ग्राम पंचायत सरधवार उपप्रधान सजंय कुमार सुरेहली ने जानकारी देते हुए कहा फिटनेस दौड़ में प्रथम बनिता,द्वितीय उमावती और तृतीय स्थान गायत्री ने हासिल किया। और जिला युवा अधिकारी भारती मोगरा, सचिन सकलानी और ग्राम पंचायत उप प्रधान संजय सुरेहली ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
ये रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में सजंय कुमार सुरेहली उपप्रधान ग्राम पंचायत बाल्ट, कला देवी LSEO, बल्ह कुमारी अरुणा CHO बाल्ट,ज्योति, दीपिका डाकघर बाल्ट संचालिका,नीलम ठाकुर,प्रधान लज्जा देवी,उमावती प्रधान शीतला महिला मंडल जजरौत वार्ड सदस्य नर्वदा ,बर्फी ,सीमा, छज्जू राम व सागर दत्त,तुलसी राजपूत उपस्थित रहें।

