हिमाचल में आरती गुप्ता को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कमान

--Advertisement--

शिमला,14 मार्च – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशक पद पर तैनात आरती गुप्ता को निदेशक पद पर पदोन्नत किया है।

विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर आरती गुप्ता को पदोन्नत कर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक बनाया गया है।

इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले एचएएस अधिकारी राजीव कुमार के पास सूचना व जनसम्पर्क विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार था।

मधुर और विनम्र स्वभाव की आरती गुप्ता ऐसी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने सूचना व जनसंपर्क विभाग से अपना कैरियर शुरू किया था।

वह बीते 33 वर्षों से अधिक समय से विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। विभाग में उनकी पहली नियुक्ति जनवरी 1991 में हुई थी।

आरकेएमवी कॉलेज और हिमाचल प्रदेश विवि में अध्ययन कर चुकी आरती गुप्ता वीवीपीआई (VVPI) कार्यक्रमों का भी संचालन करती रही हैं। देश व प्रदेश की जनता उनकी मधुर आवाज को कई मर्तबा सुन चुकी हैं।

आरती गुप्ता सूचना व जनसम्पर्क विभाग की ऐसी 11वीं निदेशक हैं, जो विभाग से पदोन्नत होकर निदेशक के पद पर आसीन हुई हैं।

उनसे पहले आरसी नेगी वर्ष 2016 से 2017 तक और बीड़ी शर्मा 2002 से 2005 और वर्ष 2009 से तक 2012 विभाग से पदोन्नत पाकर निदेशक बने थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...