नालागढ़ के हेरिटेज पार्क की सुंदरता को खराब कर रहा पार्क में बना तालाब

--Advertisement--

तालाब की करीबन एक साल से नहीं हुई कोई सफाई, सफाई न होने की वजह से पार्क में फैली है गंदगी आ रही बदबू, बरसात से पहले पहले करवाई जाएगी तालाब की सफाई : एसडीएम नालागढ़

सोलन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ के ओल्ड बॉयज स्कूल की बिल्डिंग को तोड़कर नालागढ़ में हेरिटेज पार्क का निर्माण करवाया गया है और जिसमें अब शहरवासी सुबह शाम सैर के लिए आते हैं। दिन में भी बच्चे महिलाएं पार्क में बड़ी मात्रा में घूमने के लिए आते हैं।

लेकिन अब इस नालागढ़ के हेरिटेज पार्क की सुंदरता को पार्क के बीच बना तालाब खराब कर रहा है। तालाब में पानी से बदबू आनी शुरू हो चुकी है और गंदगी का आलम तालाब में बना हुआ है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। हेरीटेज पार्क के बीच बने तालाब को भी सोसायटी की और से सुंदर बनाया गया था और इसमें पानी इकट्ठा कर किशतियाँ भी छोड़ी गई थी लेकिन करीबन 1 वर्ष से इस तालाब की सफाई न होने के चलते तालाब में फैली गंदगी के कारण बदबू आ रही है।

स्थानीय शहर वासी प्रशासन से इस पार्क में बने तालाब की सफाई करवाने की मांग कर रहे हैं। ताकि हेरीटेज पार्क की सुंदरता खराब ना हो सके और इस तालाब में पहले की तरह मछलियां एवं किशतियाँ चल सके। जिसके कारण हेरीटेज पार्क सोसाइटी को भी आर्थिक फायदा मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इस पार्क में आना शुरू हो जाएंगे।

एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल के बोल

इस बारे में जब हमने एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि कई बार पार्क की सफाई करवाने की कोशिश की गई है लेकिन उसमें कीचड़ ज्यादा होने की वजह से सफाई करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा है की बरसात से पहले पहले इस तालाब की सफाई करवा दी जाएगी और पार्क की भी सुंदरता को और बढ़ाने के लिए निजी कंपनियों से आर्थिक मदद लेकर काम करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...