कोटला – स्वयंम
कोटला में पिछले 6 महीनों से चोर गिरोह आए दिन रुक – रुक कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है ।
23 दिसंबर को सुधीर एंड संस की दुकान का शटर टूटा, उससे पहले मंडी से आए सुभाष के रिश्तेदारों की स्विफ्ट डिजायर सफेद रंग की कार चोर उड़ा ले गए। और अव बुधवार सुबह 4 बजे राम प्रकाश न्यूज़ एजेंसी की दुकान का शटर तोड़ा गया।
इस क्रम में रोपियो बेकर, अरविंद करियाना, अखिल बुट हाउस, गोपी दी हट्टी और सचिन ज्वेलर्स के शटर तोड़ने की नाकाम कोशिश की गई। चोर ईको गाड़ी में आए और नकाब पहने आराम से शहर की गली में घुसे। वारदातों को अंजाम देखकर आराम से चले गए।
यह सारा वाक्य अरविंद,सचिन वर्मा,अनुज बूट हाउस में की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस तरह बेलगाम यह चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है।
कोटला तथा आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों का कहना है कि लोहे के शटर में लगे दो – दो तीन – तीन ताले भी सुरक्षित नहीं ,तो ना जाने कब यह बेखौफ घूम रहे चोर गिरोह के लोग जिंदगी की सारी कमाई उड़ा ले जाएं।
ग़ौरतलब है कि चोर गिरोह के साथ-साथ जेब कतरा गिरोह भी सक्रिय है। जेव कतरों ने रिकी स्वीट शांप से 15 हजार रुपए, त्रिभूषण क्लॉथ हाउस से पचास हजार रुपए एक पूर्व पेंशनर्स के बैग को काटकर ले उड़े थे । इस प्रकार जेब काटने की तीन घटनाएं हुई।
शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता योगराज मेहरा ने मांग उठाई है कि पुलिस तत्परता से छानबीन कर चोर गिरोह को सलाखों तक पहुंचाएं। ताकि लोगों में फैला डर और दहशत खत्म हो सके।
व्यापार मंडल कोटला के प्रधान अरविंद कुमार ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन पिछले 6 माह से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए मुस्तादी से कदम बढ़ाए। सभी घटनाएं सीसीटीवी में कैद है। उन्होंने रात को बाजार में गस्त करने की मांग एसपी नूरपुर से की है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजकुमार ने अपनी टीम के साथ मौका पर पहुंच कर साक्क्षा जुटाए और छानबीन जारी है।
एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल
इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि मैं स्वयं पेट्रोलिंग करूंगा तथा कोटला में गश्त बढ़ा दी जाएगी और पुलिस इस चोर गिरोह को जल्द से सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

