शिमला, 12 मार्च – नितिश पठानियां
ठियोग उपमंडल के बलसन क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में 4 लोग सवार थे। इसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
तीनों के शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है। पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को सड़क तक पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा बलसन क्षेत्र में धनोट के बंधु ढांक के समीप लगभग पौने 4 बजे पेश आया है। कार (UK07Z-9695) नंबर गहरी खाई में लुढ़क गई। खाई गहरी होने की वजह से शवों को निकालने में कठिनाई आ रही है। फ़िलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। चौथे व्यक्ति का अभी सुराग नहीं लग पाया है।
डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा के बोल
ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के मामलो कि जांच की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि तीनों मृतक उत्तराखंड के रहने वाले है।

