वोट के बदले नोट से बिक रहे लोग; शिमला में गरजे CM सुक्खू, कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

--Advertisement--

शिमला में गरजे मुख्यमंत्री सुक्खू, लोकतंत्र बचाने को कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को रिज मैदान पर बीजेपी के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए और हाथों में मशाल लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाला।

इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मंत्री भी शामिल हुए। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी की केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्य को खत्म कर रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ने जनता के चुने हुए विधायकों को खरीदने की कोशिश की है। लोकतंत्र की हत्या की कोशिश के विरोध में कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ मार्च किया है।

वहीं इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने के बजाय लोकसभा चुनाव में जनता का सामना करे। केंद्र सरकार ने लोगों से जो फायदे किए थे वह पूरे नहीं हुए। अब लोकसभा चुनाव से पहले प्रलोभन देने का काम किया जा रहा है। सिलेंडर को 100 रुपए सस्ता किया गया है जोकि नाकाफी है।

आपदा में केंद्र की तरफ से प्रदेश को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई, जिससे प्रदेश के लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ काफी रोष हैं। वहीं प्रतिभा सिंह ने कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जाने को अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों को मान सम्मान देने की उनकी मांग थी और समय आने पर सभी को मान सम्मान दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...