महिलाओं के खाते में जाती थी नशे की काली कमाई, आरोपी की बीवी समेत दो काबू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नशे के कारोबार में हरियाणा की महिलाओं की संलिप्तता पाई गई है। इसी जुर्म में एसआईटी ने अंबाला कैंट के महेश नगर के पूजा विहार की राजविंदर कौर व कालका के डेरा गुरु चौक की नीतू देवी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी महिलाओं को 23 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया है।

आरोप है कि नशे के कारोबार की काली कमाई को आरोपी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया जाता था। हालांकि, ये साफ नहीं हुआ है कि कितनी राशि ट्रांसफर हुई थी, लेकिन पुख्ता तौर पर ये माना जा रहा है कि लाखों रुपए की ट्रांजेक्शन हुई थी।

दरअसल, 20 फरवरी को एसआईटी ने हरियाणा के पेहवा के रहने वाले 36 वर्षीय रोशन लाल उर्फ विक्की डॉन को खजूरना पुल से 22.92 ग्राम चिट्टा व 960 नशीले कैप्सूल समेत गिरफ्तार किया था। रोशन लाल की जानकारी के आधार पर एसआईटी ने अंबाला से एक अन्य तस्कर तेज प्रताप को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार महिला राजविंदर कौर का पति तेज प्रताप है, जबकि नीतू देवी हालांकि रोशन लाल की पत्नी नहीं है, लेकिन रोशन लाल उसके खाते में पैसे ट्रांसफर करता था। गौरतलब है कि 20 फरवरी के बाद से ही पुलिस सप्लाई चेन की बैकवर्ड लिंक को खंगाल रही थी। इसी क्रम में खाकी ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को 32.45 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके खाते में कमाई को ट्रांसफर किया जाता था। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि एक महिला आरोपी तेज प्रताप भाटिया की पत्नी है।

ये थी सप्लाई चेन…

नाइजीरियन से अंबाला के तेज प्रताप तक नशे की खेप पहुंचती थी। इसके बाद चिट्टा रोशन लाल तक पहुंचता था। आरोपी रोशन लाल ने अपना ठिकाना भी कालाअंब में बनाया हुआ था। यहां एक निजी संस्थान के छात्रों को भी चिट्टा सप्लाई करने के अलावा बाइक पर इसकी सप्लाई नाहन के आसपास करता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...