शाहपुर: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-शिक्षिकाओं को मिला सम्मान

--Advertisement--

शाहपुर 11 मार्च।

शाहपुर में सोमवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डा सुनंदा पठानिया ने महिला दिवस की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन महिलाओं का  दिन होना चाहिए।

समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर हर क्षेत्र में अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने कहा सरकार निरंतर महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य कर रहीं  है परंतु यह तभी सम्भव होगा जब प्रत्येक की सोच महिलाओं और बेटियों के लिए बदलेगी।

उन्होंने सभी से बेटियों को शिक्षित करने की अपील की उन्होंने कहा शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिस से बेटियां परिवार और समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा किसी भी देश की उन्नति तभी सम्भव है जब बेटे और बेटियां, महिला और पुरुष को समाज में एक समान समझा जाएगा।

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने फोन पर सभी महिलाओं साथ बात की और मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा बारे बताया और इसके लिए उनका धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डा सुनंदा पठानिया ने जिला कांगड़ा के हर ब्लॉक से नामित उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सशक्त महिला योजना के अंतर्गत 10 बेटियों को भी परीक्षाओं में मेरिट में आने पर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रत्येक बेटी को 6 हजार की राशि दी गई। उन्होंने 4 महिला शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया। उन्होंने शगुन योजना के अंतर्गत 32 चेक वितरित किए।

मुख्य अतिथि का जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा अन्य अधिकारियों, आँगनवारी सुपरवाइजर और कार्यकर्ताओं ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक  सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

ये रहे उपस्थित

जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार, सीडीपीओ शाहपुर संतोष कुमारी, सीडीपीओ रमेश कुमार, राज्य उपाध्यक्ष महिला कॉंग्रेस सरिता सैनी,  जिला परिषद रीता मनकोटीया, जिला परिषद रितिका शर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, गायक वर्षा कटोच, बीडीसी सदस्य आशा कुमारी, सुमना कुमारी और आँगनवारी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...