झूठी प्राथमिकी दर्ज कर मेरी छवि को खराब करने वालों पर करूंगा मानहानि का मुकदमा : आशीष शर्मा

--Advertisement--

हमीरपुर, 11 मार्च – हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जनपद से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सीपीएस संजय अवस्थी और विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मेरे खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कर मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया है। मैं इन नेताओं को चेतावनी देना चाहता हूं कि दोनों नेताओं पर 50-50 करोड़ का आपराधिक मानहानि का केस करूंगा।

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि इन दोनों नेताओं के अलावा जो-जो अधिकारी मुझ पर झूठा केस करवाने में संलिप्त हैं, वह भी कोर्ट में जवाबदेह रहें।

आशीष शर्मा ने कहा कि मुझ पर झूठा केस बनाया गया है। कहा कि जब मैं थाने से एफआईआर (FIR) की कॉपी मांग रहा हूं तो मुझे यह कॉपी नहीं दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मैं जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आया हूं और हमेशा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि सत्ता का रौब दिखाकर कुछ नेताओं ने प्रदेश की राजनीति को दूषित करके देवभूमि को शर्मसार कर दिया है।

आशीष ने कहा कि मैं हमेशा सच के साथ चला हूं और आगे भी चलूंगा। उन्होंने कहा कि कौन, कैसे भ्रष्टाचार कर रहा है, प्रदेश की जनता इस बात को भली भांति जानती है।

आशीष शर्मा ने कहा कि सत्ता और पावर हमेशा नहीं रहती। इसलिए जो लोग इस पर इठला रहे हैं, उनसे यह कहना चाहूंगा कि झूठ कितना भी बड़ा और ताकतवर हो जाए, सच को कभी नहीं दबा सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...