सीएम इन कार्यों को देंगे अंजाम, हेलीकॉप्टर से कितने बजे पहुंचेंगे चुवाड़ी चौगान? विस्तार से समाचार पढ़ें

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 11 मार्च को जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भटियात के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे है। मुख्यमंत्री का दौरा भटियात के विकास को तेजी प्रदान करने का काम करेगा। सीएम दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भटियात क्षेत्र के सरना, सलोह, चुलारी तथा तहसील भटियात के साथ लगते गांव के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना और अपर व लोअर वडिंगी की उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी रखेंगे।

इनमें भटियात के समोट और अन्य साथ लगते गांवों के लिए पेयजल योजना और राजैन-सरोगा कुहल की री-मॉडलिंग और संवर्द्धन कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। जतरून, त्रिमठ और सलोह गांव में तथा ग्राम पंचायत सिहुंता के मोतला में बाढ़ सुरक्षा कार्य की आधारशिला रखेंगे।

उपायुक्त चंबा ने बताया कि मुख्यमंत्री चुवाड़ी कस्बे की जल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण और संवर्धन, चुवाड़ी में कालीघार भूस्खलन आपदा की रोकथाम के लिए भूस्खलन शमन उपायों की आधारशिला व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिहुंता-जोलना-खास सड़क के उन्नयन कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आज चुवाड़ी हेलीपैड में दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर चुवाड़ी पहुंचेंगे और चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद हवाई मार्ग से शिमला लौट जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...