खंडहर में मृत मिला 25 साल का युवक, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

खंडहर में मृत मिला 25 साल का युवक, जांच में जुटी पुलिस

सोलन – रजनीश ठाकुर

ओद्योगिक क्षेत्र परवाणू में टकसाल के समीप बने मन्दिर के साथ लगते खंडहर में एक 25 वर्षीय युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि टकसाल में काली मिट्टी के समीप बने मन्दिर के साथ लगते खंडहर में एक युवक का शव पड़ा है।  मृतक युवक की पहचान मनीष कुमार (25) पुत्र रघुराज निवासी गांव टकसाल तह कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस को मृतक के शरीर में किसी भी प्रकार के चोट का निशान नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ करने पर पाया गया कि मनीष 2/3 महीने से बद्दी में पेट्रोल पंप पर काम करता था। मनीष 7 मार्च को शिवरात्रि के लिए घर आया था। 9 मार्च को वह घर से चला गया था जिसके बाद वह खंडहर में मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने युवक की मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया हैं।

प्रारंभिक जांच में युवक के मौत की वजह ठंड बताई जा रही है। मृतक का ईएसआई अस्पताल परवाणु में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...