महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोटला में दो दिवसिय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

कोटला – स्वयंम 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोटला में दो दिवसिय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर आदि के पहलवानों ने कुश्ती के अखाड़े में अपने अपने दांव पेंच दिखाए। इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर कुश्ती को देखने का आनंद लिया।

महाशिवरात्रि के प्रथम दिन दीवानों के वंशज दीवान रमन कायस्था व दुष्यंत कायस्था परिवार द्वारा पिछले कई वर्षों से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जबकि दूसरे दिन व्यापार मंडल कोटला एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

इस कुश्ती प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बाल पहलवान रहे, उन्होंने अपने अपने दांव पेंच से लोगों को भरपूर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

दूसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में अजय लम्बानाल ने राजू पहलवान छत्तड़ी को पीठ लगाकर क्रमशः 5,000 और 4,500 रूपये के इनाम जीते ।

प्रथम स्थान के लिए हुए मुकाबले में नूरपुर के लंबानाल से पहलवान सोनू ने पंजाब के पठानकोट के मिन्दा पहलवान को हराकर क्रमशः 6,000 रूपए और 5,500 रूपए के इनाम जीते।

इससेे पहले मुख्यातिथि पूर्व विधायक डॉ हरबंस सिंह राणा ने प्राचीन शिव मंदिर कोटला में झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी कर इस कुश्ती प्रतियोगिता का आरंभ किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉक्टर हरबंस राणा, ग्राम पंचायत कोटला के पूर्व प्रधान योगराज मेहरा, अरविंद गुप्ता, रमेश,राजीव,रविन्द्र मन्हास,विवेक, राजेन्द्र कुमार आदि सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...