कुलदीप सिंह पठानिया ने किया सिहुन्ता में लाइब्रेरी का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी बेहतर सुविधा

--Advertisement--

चंबा, 10 मार्च – अनिल संबियाल 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को सिहुन्ता में जिला प्रशासन द्वारा संचालित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के शुरू होने से विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने लाइब्रेरी में सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

भाटियात विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों को स्तरोन्नत किया जा रहा है तथा इनकी बेहतर अवसंरचना निर्माण की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार के इस अल्प कार्यकाल के दौरान ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अधिकांश शिक्षकों के पदों को भरा गया है, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मनोज महाजन, एसडीएम पारस अग्रवाल, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान अनिल कुमार सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...