बीडी सदस्य नें जीती नारी शक्ति फ़िटनेस रन

--Advertisement--

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ने बरान पंचायत में आयोजित किया नारी शक्ति फ़िटनेस रन

कुल्लू – अजय सूर्या 

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा नारी शक्ति फ़िटनेस रन का आयोजन नग्गर विकास खंड के ग्राम पंचायत बरान में किया गया। जिसमें पंचायत के पाँच महिला मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया।

इस दौरान जहां महिलाओं को नेहरू युवा केंद्र,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति फ़िटनेस रन कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया गया वहीं नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाई जाने बाली गतिविधियों के बारे भी जानकारी दी गई ।

जिसके पश्चात महिलाओं नें “महिला फिट तो इंडिया हिट” थीम पर फ़िटनेस रन का आयोजन किया जिसमें ग्राम पंचायत के बीडीसी सदस्य पुष्पा कटोच नें प्रथम स्थान,गुंजन भारद्वाज ने दूसरा स्थान तथा कृष्णा देवी नें तीसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें पुरस्कार के रूप में टी-शर्ट और कैप प्रदान किए गए।

इस अवसर पर धनी देवी, प्रधान ग्राम पंचायत बरान नें बतौर मुख्यतिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये और कहा कि इस तरह के सामाजिक उत्सव महिलाओं को सामाजिक सद्भावना और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करते हैं।

बता दें कि नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा डॉ०लाल सिंह, उप निदेशक, नेहरू युवा के दिशा निर्देश में ज़िला कुल्लू के सभी विकास खंडों में आज नारी शक्ति फ़िटनेस रन का आयोजन किया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की तरफ़ से बीजू, राज सिंघानिया, अमन, जय सिंह, ग्राम पंचायत बरान की वार्ड सदस्य उषा देवी तथा अन्य महिलाएँ मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...