माजरा में हार्डवेयर की दुकान से 15 किलो 532 ग्राम डोडे और अवैध शराब की 22 पेटियां बरामद, NDPS के तहत मुकदमा

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर की माजरा पुलिस ने हार्डवेयर की दुकान में दबिश देकर 15 किलो 532 ग्राम टूटे हुए डोडे बरामद किए हैं। पुलिस को गश्त के दौरान गोपनीय सूचना मिली थी कि हार्डवेयर की दुकान से नशीले पदार्थ की खेप बरामद हो सकती है।

पुलिस ने माजरा के रहने वाले दुकानदार कृष्ण लाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को 7 मार्च को न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

उधर, एक अन्य मामले में माजरा पुलिस ने पंचायत घर कोलर के परिसर में पार्क की गई डस्टर कार (HP17H-0832) से अवैध शराब की 22 पेटियां बरामद की हैं। गाड़ी में बैठे व्यक्ति सुंदर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...