नेरचौक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन नेरचौक में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी बल्ह पुरुषोत्तम व कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती सुमन चौधरी द्वारा की गई।

इस वर्ष हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा नशा मुक्ति को अभियानों में शामिल रखा गया जिसके ऊपर एनआर ठाकुर जी सेवानिवृत स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा नशे के उपर महिलाओं को जागरूक किया गया।

नशा कितने प्रकार का है नशे की शुरुआत कैसे होती है और किस तरह से प्रभाव करता है व इसी मुद्दे पर थाना प्रभारी बल्ह पुरुषोत्तम ने नशे के दुष्प्रभाव पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सुनीता विष्ट राज्य सहकारी सचिव द्वारा महिला मुद्दों व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष में जागरूक किया।

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव श्री सत्यवान पुंडीर द्वारा नशा मुक्ति अभियान को समिति द्वारा किस तरह से आम जन मानस के बीच में किस तरह ले जाना है पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर वालिया जिला अध्यक्ष ललित शर्मा जसवंत कौर कांता शर्मा नन्द लाल शर्मा तिलक चन्द (बिकेश कुमार), विनय कुमारी देवेंद्र मीना हेम लता भावना दया चंपा रीता अंजना चंचल तारा इत्यादि जोन स्तर व पंचायत स्तरीय समिति कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी गई व इस कार्यक्रम में विकास खंड बल्ह की 15 पंचायतों व गोहर, सदर, सुंदरनगर खंड की महिलाओं ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...