हर हर महादेव के जयकारे से गूंजी भलाड़, किमम्ण, त्रिलोकपुर की धरती, हजारों भक्त दर्शन को पहुंचे भोले के दरबार

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

महाशिवरात्रि के पर्व के शुभ अवसर पर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के ज्वाली, भलाड़, किमम्ण, त्रिलोकपुर, कुठेहड़, भाली की धरती बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी और मंदिरों में दर्शन के लिए खूब भीड़ जमी रही। शिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों तरफ से फूल मालाओं से सुसज्जित मंदिरों में भोले के दर्शन के लिए लाइने लगी रही।

ज्वाली क्षेत्र के मंदिरों में शिवरात्रि पर खूब रौनक रही। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर दुध, घोटा, केला, खीर, पकौड़े, फल और अन्य खाद्य पदार्थों का लंगर लगाया गया। इस बीच बड़ी संख्या श्रद्धालुओं को भांग के पकौड़े और दूध पीते हुए भी देखें गए। वहीं शिवरात्रि के लिए महादेव मंदिरों को खुब सजाया गया है और यहां खूब भीड़ लगी रही।

शिवरात्रि पर मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। शिव मंदिरों के खुलने के बाद पहले पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर पहुंचकर दिनभर श्रद्धालु शिव भगवान और माता पार्वती के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। दर्शन करने का सिलसिला सुबह से शाम तक चला रहा। वहीं शिव मंदिरों में सुवह से ही दर्शन के लिए खूब भीड़ जुटी रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...