‘सुबह का भूला शाम को… माफ़, 14 महीने का भूला …. साफ़’ फिर सुक्खू सरकार पर बरसे बागी राजिंदर राणा

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के बागी पूर्व विधायक राजिंदर राणा लगातार कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर हमलावर हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकारी नौकरियों के लटके भर्ती परिणामों को लेकर सरकार को घेरा है।

चंडीगढ़ में ललित होटल में बीते 12 दिन से डेरा डाले राजिंदर राणा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि थोक में कैबिनेट दर्जा देकर दर्जी बनाने के बजाए….बेहतर होता कि युवाओं पर भी नजर- ए- इनायत होती। उनके रिजल्ट निकाल कर उन्हें नौकरियां देते, ताकि उन घरों में भी खुशियां आती और भरोसा सलामत रहता। राणा ने सीएम सुक्खू के एक बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. लिखा कि सुबह का भूला शाम को… माफ़, 14 महीने का भूला …. साफ़।

दरअसल, सीएम सुक्खू ने गुरुवार को दिल्ली जाने से पहले शिमला में बागियों की वापसी पर कहा था कि सुबह का भूला शाम को वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। गलती पर माफी दी जा सकती है।

पहले भी किए हमले

छह बागी पूर्व विधायकों में राणा इकलौते हैं, जो लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी सरकार को घेर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया था। साथ ही पंचूकला के मनसा देवी मंदिर में भी सभी छह कांग्रेसी नेताओं और तीन निर्दलीयों के साथ पूजा अर्चना की थी।वहीं, इससे पहले, राजिंदर राणा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा था, जिसमें सुक्खू सरकार के अलावा, केंद्रीय हाईकमान पर भी तीखी टिप्पणी की थी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...