सरकार में रार खत्म, वर्करों में शुरू, 3 जिलों में बवाल, कांग्रेस वर्कर-बागियों के समर्थक भिड़े, मुख्यमंत्री के गृह जिला में विधायकों का पुतला जलाने पर बवाल, हिरासत में चार लोग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में सियासी सकंट खत्म होने के बाद अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में युद्ध छिड़ गया है। बागियों के समर्थक और कांग्रेस वर्करों में तीन जिलों में भिड़ंत और रोष प्रदर्शन किया है।

धर्मशाला में बागी सुधीर शर्मा और कांग्रेस के वर्करों में भिड़ंत हुई है। वहीं, सीएम के गृहजिला हमीरपुर में भी निर्दलीय विधायक के समर्थक और कांग्रेस वर्कर आमने सामने आ गए। ऊना में कांग्रेस के बागियों के खिलाफ जबरस्त रोष प्रदर्शन हुआ है और उनके पूतले फूंके गए हैं।

news18

जानकारी के अनुसार, ऊना जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागी पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। दोनों विधायकों सहित भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली और फिर रोटरी चौक पर दोनों विधायकों के पुतले भी फूंके।

news18

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सहोड़ ने कहा की बागी पूर्व विधायकों के कदम से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ता उन्हें अब पार्टी में एक भी मिनट देखना नहीं चाहते हैं। विधानसभा अध्यक्ष की कार्यवाही बिल्कुल उचित है। सभी ने पार्टी के साथ विश्वास घात किया है। बता दें कि चैतन्य शर्मा ऊना के गगरेट औऱ भुट्टो कुटलेहड़ से विधायक हैं।

news18

सीएम के गृह जिले में हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस और निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा के कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली। जिला कांग्रेस के पदांधिकारी बागी विधायकों के पुतले जलाने लगे तो वहां पर मौजूद आजाद विधायक आशीष के कार्यकर्ताओं ने केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया के अलावा, अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ धक्का—मुक्की की।

news18

यहां पर इसके बाद तीन-चार युवकों ने कांग्रेसी नेताओं के साथ मारपीट की। पुलिस कर्मियों ने इन युवकों को बडी मुश्किल से काबू किया और तीन-चार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस थाना हमीरपुर में ले गई।

news18

बाद में कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पर बागी विधायकों ने पुतले जलाए. मौके पर डीएसपी हमीरपुर सुनील दत के अलावा एचएचओ हरीश गुलेरिया भी मौजूद रहे। केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उन लोगों ने खलल डाला है, जिन्होंने धन बल की राजनीति का काम किया है और इन सभी बातों की निंदा करते है।कांग्रेस वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने कहा कि जैसे तीन गद्दार बिक गए, वैसे ही पैसों को देकर युवाओं को बरगलाया जा रहा है।

news18

इससे पहले, गुरुवार को धर्मशाला में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। धर्मशाला के कचहरी अड्डा में कांग्रेसियों के बीच हाई बोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेसी नेता विजेंद्रकर्ण अपने गुट के साथ कचहरी अड्डा में सुधीर शर्मा का पुतला जलाने पहुंचे। मगर इस बीच सुधीर के समर्थक यूथ कांग्रेस धर्मशाला अध्यक्ष अश्वनी राणा अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और पुतला नहीं जलाने दिया गया।

news18

दोनों ही गुटों में झड़प भी देखने को मिली दोनों गुटों में झड़प होते देख धर्मशाला के SHO सुरेंद्र सिंह ने मोर्चा सम्भाला और दोनों गुटों को शांत करवाया।

news18

विजेंद्रकर्ण ने कहा कि सुधीर शर्मा हमेशा पार्टी विरोधी काम करते रहे हैं। उन्होंने साल 2019 के उपचुनावों में भी अपना बागी चेहरा दिखाया। नगर निगम के चुनावों में भी कुछ ऐसा ही रवैया रहा।

news18

यूथ कांग्रेस के ब्लॉक धर्मशाला अध्यक्ष अश्वनी राणा ने कहा कि वो बेहद शान्तिपूर्वक यहां एजिटेशन देखने आए थे, मगर इनकी हरकतों ने उनके नापाक मंसूबों को उजागर कर दिया। ख़ुद को कट्टर कांग्रेसी बताने वालों से वो पूछना चाहते हैं कि आख़िर वो बीते डेढ़ सालों से कहां थे जो आज धर्मशाला निर्माता सुधीर शर्मा का पुतला जलाने पहुंच गये हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...