डॉक्टरों ने दौड़ने से किया था मना, हिमाचली बेटी कुसुम ठाकुर ने गोल्ड सहित जीते 3 पदक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की एथलीट कुसुम ठाकुर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के चौथे संस्करण में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस प्रतियोगिता में कुसुम ठाकुर ने दो मेडल गोल्ड और सिल्वर अपने नाम किए है।

200 मीटर दौड़ में कुसुम ने गोल्ड व 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया है, जिससे न केवल कुसुम ने जिला का नाम रोशन किया है, बल्कि देश में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी का ढंका भी बजाया है। यह प्रतियोगिता असम के गुवाहाटी में 19 से 29 फरवरी तक आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार, 11 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 200 संस्थानों के 4500 के करीब एथलीट्स ने भाग लिया।कुसुम ठाकुर ने 200 मीटर दौड 24.74 सेंकेड में पुरी करते हुए पहला रेंक हासिल किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वहीं सुदेश हेमंत शिवांकर ने सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा व नेहा यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर तीसरा रेंक हासिल किया। इसके अलावा, 100 मीटर दौड़ में भी एथलीट कुसम ठाकुर ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।

इस दौड़ में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की ओर से कुसुम ठाकुर के साथ समृति जंवाल ने भी भाग लिया। कुसुम ठाकुर ने 12.22 सेंकेड में अपनी दौड़ पूरी करते हुए दूसरा रेंक हासिल किया है। वहीं समृति जंवाल ने 100 मीटर की इस दौड़ में 5वां रेंक हासिल किया है।

मंडी की रहने वाली हैं कुसुम

गौरतल है कि 21 वर्षीय कुसम ठाकुर मंडी जिला के गोहर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बैला की रहने वाली है। कुसुम वल्लभ कॉलेज मंडी में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पूर्व, कुसुम ठाकुर ने ओडिशा के भुवनेश्वर में बीते साल 26 से 29 दिसंबर तक आयेाजित हुई इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 200 मीटर दौड़ में भी पहला स्थान हासिल किया है। इस दौड़ को 24.13 सेंकेड में पूरी कर हिमाचल की पहली महिला धावक का खिताब भी अपने नाम किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...