हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर के लॉ विभाग के विद्यार्थियों ने किया दिव्या हिमाचल प्रेस का भ्रमण

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर के लॉ विभाग के विद्यार्थियों द्वारा दिव्या हिमाचल प्रेस का भ्रमण किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो विजय कुमार तथा प्रो चारू शर्मा ने की। यहाँ छात्रों ने अखबार छपने की पूरी प्रक्रिया को जाना। कार्यालय में मौजूद यूनिट हेड वीरेंद्र ने विद्यार्थियों को छपायी मशीन का विवरण देते हुए प्रिंटिंग प्रेस की भूमिका की जानकारी दी।

उन्होंने छात्रों को बताया कि संपादन विभाग का काम पूर्ण होने के बाद प्रिंटिंग विभाग का काम शुरू होता है। ऐेसे में प्रेस का अभिप्राय मात्र प्रेस ऑफिस में किया जाने वाला संपादन अथवा ले-आउट डिजाइनिंग तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि उसके बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य शुरू होता है, जो कि अखबार की छपायी है।

अनिल यादव ने अखबार के विभिन्न पृष्ठों की ई-कॉपी से लेकर प्लेट तैयार करने और प्रिंटर पर कागज की सेटिंग से लेकर छपने वाली कॉपियों की बारीकियों के छात्रों को अच्छे से बताया।

इस प्रेस भ्रमण के दौरान विद्यार्थी, यूनिट में मौजूद प्रिंटर ऑपरेटर संजय राणा से भी मिले। प्रिंटर ऑपरेटर ने अपने कार्य एवं दायित्व की जानकारी देते हुए बताया कि मशीन संचालन के दौरान मशीन की रफ्तार, कागज, रंग, प्लेट आदि सभी कार्यों पर एक साथ नजर रखी जाती है।

प्रिंटर संचालन व छपायी में किसी भी तरह की गलती भारी नुकसान का कारण बन सकती है। संपादन के दौरान यदि कोई गलती हो भी जाती है, तो उसे अंतिम रूप में प्लेट बनने से पहले सुधारा जा सकता है, परंतु प्रिंटर प्लेट बनने के बाद यही सुधार महँगा पड़ जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...